चेन्नई, अप्रैल 4 -- आईपीएल के दो मैचों में 108 रन बनाकर फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने कहा कि अभी टूर्नामेंट की शुरूआत ही हुई है लेकिन उनका लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करते रहना है। कोनोली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट से मिली जीत में 22 गेंद में 36 रन बनाए। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में अपने डब्यू मैच में गुजरात टाइटंस पर तीन विकेट से मिली जीत में नाबाद 72 रन बनाये थे। यह भी पढ़ें- आयुष का बल्ला 3 बार टेस्ट में फेल, अंपायर की गलती से CSK बैटर की बढ़ी धड़कनें जीत के बाद आरेंज कैप के बारे में पूछे जाने पर ऑस्ट्रेलिया के इस 22 वर्ष के बल्लेबाज ने कहा, ''अभी सत्र की शुरूआत ही हुई है लेकिन मैं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश कर रहा हूं। लगातार दो मैच जीतकर अच्छा लगा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.