नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- दिल्ली कैपिटल्स (DC Vs RCB) बनाम आरसीबी मुकाबले में सोमवार, 27 अप्रैल को विराट कोहली ने 15 गेदों में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से नाबाद 23 रन बनाए। इन 23 रनों की बदौलत विराट कोहली आईपीएल 2026 में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को पीछे छोड़ दिया है साथ ही शुभमन गिल को भी पछाड़ दिया है। गिल 6वें नंबर पर खिसक गए हैं और क्लासेन पांचवें नंबर पर आ गए हैं।अभिषेक शर्मा और लोकेश राहुल नंबर 1-2 पर आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू मैच नंबर 39 के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों यानी ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड की सूची में अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर हैं और ऑरेंज कैप उनके ही सिर पर सजी हुई है। सनराइजर्स...