नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- IPL 2026 Orange Cap: राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 0 पर आउट होने के बाद कल यानी रविवार, 19 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अलग रंग में नजर आए। क्रीज पर ज्यादा समय बिताते हुए उन्होंने 28 गेंदों पर 6 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी खेली। वह अपने अर्धशतक से चूक गए। वैभव सूर्यवंशी का स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान 164.29 का था, यह अभी तक उनके आईपीएल करियर की सबसे धीमी पारी है। हालांकि इन 46 रनों के साथ वैभव आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप-5 बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। यह भी पढ़ें- PBKS vs LSG मैच का टर्निंग पॉइंट, यहां लखनऊ के हाथों से फिसली बाजीऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी की टॉप-5 में एंट्री वैभव सूर्यवंशी के नाम अब आईपीएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.