नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- इंफिनिक्स का नया फोन भारत में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं Infinix Note 60 Pro की। इस फोन के पीछे कैमरे के बगल में एक एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले है, जो अलग-अलग चीजों के जानकारी दिखाती है। यह फोन भारत में कल यानी 13 अप्रैल को लॉन्च होगा। फोन की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा किया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर भी लॉन्च से पहले ही फोन के कई और स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं। हम इस सभी डिटेल्स को इकट्ठा करके आपको बता रहे हैं, ताकि आपका एक क्लियर डिटेल मिल जाए कि इस फोन में क्या-क्या खास होने वाला है। फोन ऑरेंज कलर में काफी हद कर iPhone 17 Pro जैसा लग रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...प्री-बुक करने पर मिल रहे इतने सारे फायदे Infinix Note 60 Pro अब देश में 99...