कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सिंधु प्रीमियर लीग (एसपीएल) हरा पत्ता कप का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्य अतिथि जय कुमार ने भगवान झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑरेंज आर्मी और लवकुश एकादश ने जीत हासिल की। पहले मुकाबले में कौशलपुरी एकादश ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ऑरेंज आर्मी ने 13.5 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। ऑरेंज आर्मी की ओर से अंशुल ने 34 गेंद पर 49 रन बनाए। मुकाबले में तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहित को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मुकाबले में पहले खेलते हुए लवकुश एकादश ने 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष ने 47 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दादा नगर डामिनेटर्स 16 ओवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.