औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मौसम विभाग की ओर से गंभीर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है, जिससे लू के कारण जनहानि की आशंका भी बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने और धूप से बचाव के पर्याप्त उपाय अपनाने की अपील की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ी समस्या बनती है, इसलिए लोगों को लगातार पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्द...