पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल और कोसी के जिलों में बुधवार को अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ओरेंज अर्लट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश होगी। व्रजपात और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। बुधवार को ओरेंज अर्लट जारी होने के कारण लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसी तरह गुरुवार के लिए भी येलो अर्लट जारी किया गया है। इधर, मंगलवार को दिन भर कड़ी धूप के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलने में लोगों ने परहेज करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को आग उगलती गर्मी के कारण न्यूनतम तापमान एवं अधिकतम तापमान मे एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.