ऑरेंज अलर्ट के बीच केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक, यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका
देहरादून, मई 31 -- रुद्रप्रयाग। मौसम विभाग द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने यात्रा मार्ग पर चल रहे यात्रियों को तत्काल प्रभाव से निकटतम होल्डिंग स्थलों और सुरक्षित स्थानों पर रोके जाने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं मौसम की स्थिति, यात्रा मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 31 मई तक बंद रहेंगे मां शाकुंभरी देवी मंदिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.