हमीरपुर, अप्रैल 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। सचेत एप में मौसम बिगड़ने की चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी होने के कुछ ही देर बाद हमीरपुर का मौसम में तेजी से बदलाव आ गया। सुबह 10.15 बजे के आसपास से आसमान पर काले घने बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं संग बारिश शुरू हो गई है। मौसम के इस मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यह भी पढ़ें- यूपी में मौसम का यूटर्न, लखनऊ-कानपुर समेत 17 जिलों में हल्की बारिश, 60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएंमौसम की चेतावनी जिला आपदा विशेषज्ञ प्रियेश रंजन मालवीय ने बताया कि अगले तीन घंटे में जिन जनपदों में गरज के साथ आंधी (हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे) आने की संभावना है, उनमें हमीरपुर के साथ-साथ औरैया, बांदा, फतेहपुर, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उक...