नैनीताल, सितम्बर 2 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम विभाग की ओर से कुमाऊं में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी करने के दृष्टिगत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सभी जिलों में जिला आपदा कंट्रोल रूम, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें।कमिश्नर ने सभी कार्यदायी संस्थाओं लोनिवि, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखने और जेसीबी और पर्याप्त मैनपावर संवेदनशील स्थलों पर तैनात करने को भी कहा है। निर्देश दिए कि नदियों, नालों, गधेरों के किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, किसी भी प्रकार की आपदा की सू...