गोरखपुर, दिसम्बर 25 -- गोरखपुर वरिष्ठ संवाददाता पूर्वी यूपी में दोबारा कोहरा सितम ढाहने लगा है। घने कोहरे के कारण मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के कारण गुरुवार को सबसे ज्यादा गिरावट रात के न्यूनतम तापमान में हुई। बीते 24 घंटे में रात का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके साथ ही रात में ठंड के साथ गलन बढ़ गई है। पूर्वी यूपी में बुधवार को मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। बुधवार की सुबह मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। आसमान धीरे-धीरे साफ हो रहा था। कोहरा छंट रहा था। दोपहर में सूरज भी कुछ देर के लिए निकला। हांलांकि दोपहर बाद मौसम में तेजी से बदलाव शुरू हो गया। कोहरे की आमद हुई। आसमान में मौजूद कोहरे के बादल जमीन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.