बरेली, अप्रैल 6 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एफईटी) में तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव ऑरा 2026 में रविवार को कई प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया। टेक रंगोली प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें लगभग 32 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इसी तरह स्टोरी इन रिवर्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक कहानी कहने के तरीके को बदलने की चुनौती दी। बैटल ऑफ बैंड में इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। अटल सभागार में हुई फ्यूजन डांस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं बाहरी संस्थानों के छात्रों ने शास्त्रीय, आधुनिक, लोक एवं पाश्चात्य नृत्य शैलियों का समन्वय प्रस्तुत किया। लोगो डिजाइन प्रतियोगिता एफईटी विभाग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.