प्रयागराज, फरवरी 27 -- प्रयागराज। बारा के लोहगरा में ऑयल रिफाइनरी प्लांट लगाने के लिए प्रस्तावित भूमि पर अब छोटे उद्योग लगाए जाएंगे। यूपीसीडा (उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल अथॉरिटी) ने लगभग ढाई दशक बाद रिफाइनरी की 231 भूमि पर छोटे उद्योग लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नए सिरे से छोटे उद्योग लगाने की तैयारी के बाद अब बारा की भूमि पर ऑयल रिफाइनरी स्थापित करने की योजना लगभग समाप्त हो गई है। रिफाइनरी की जमीन को अब नैनी स्थित सरस्वती हाईटेक सिटी के साथ आईएमसी (इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) में शामिल किया गया है। आईएमसी के तहत यूपीसीडा ने 352 एकड़ (बारा में ऑयल रिफाइनरी की 231 एकड़ और सरस्वती हाईटेक सिटी की 121 एकड़) भूमि पर छोटे उद्योग लगाने की कोशिश शुरू कर दी है। ऑयल रिफाइनरी की जमीन पर 25 और 50 एकड़ के प्लॉट बनाए जाएंगे। भूमि पर उद्योग के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.