ऑयल टैंकर में घुसी पिकअप, चालक घायल
बस्ती, मई 16 -- बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ेवन ओवरब्रिज पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खराब खड़े इंडेन ऑयल टैंकर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली बस्ती व हरैया की फायर सर्विस टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने बैट्री ऑपरेटेड हैंड कटर की मदद से पिकअप का फ्रेम काटकर चालक को बाहर निकाला।घायल चालक की पहचान विपिन पुत्र दयाराम निवासी चैतपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिकअप में टमाटर लादकर गोरखपुर जा रहा था। स्थानीय पुलिस ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.