ऑयल कारोबार से जुड़ी फर्म के ठिकानों पर एसजीएसटी का छापा
कानपुर, सितम्बर 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उपयोग में आ चुके ऑयल की रिसाइकिलिंग के कारोबार से जुड़ी एक फर्म के ठिकानों पर एसजीएसटी ने छापा मारा। विजय नगर और सचेंडी स्थित ठिकानों पर सोमवार देर रात तक कार्रवाई जारी रही। दोनों जगह अधिकारी दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालते रहे। जांच के दौरान टीम को फर्म के कारोबार और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई दस्तावेज मिले। बताया गया कि व्यापक स्तर पर वित्तीय गड़बड़ियां सामने आई हैं। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही अधिकारियों ने स्पष्ट तौर पर बताने को कहा है।एसजीएसटी ने दोनो जगह सोमवार दोपहर दो बजे कार्रवाई शुरू की। फर्म लंबे समय से इस्तेमाल किए जा चुके तेल को एकत्र कर उसकी रिसाइकिलिंग का काम कर रही है। एसजीएसटी अधिकारियों ने फर्म के दोनों ठिकानों पर पहुंचकर खरीद-बिक्री, बिल, लेनदेन और कर से संबंधित अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.