गया, मई 27 -- बोधगया में विदेशी पर्यटकों का आना-जाना नहीं के बराबर है। चुकी पर्यटन शहर बोधगया का इन दिनों ऑफ सीजन चल रहा है। अक्टूबर से मार्च माह के बीच बोधगया का पर्यटन सीजन रहता है। लेकिन, इन दिनों बोधगया में घरेलू पर्यटकों की लगातार बढ़ती आवाजाही स्थानीय पर्यटन कारोबार के लिए राहत बनी हुई है।

घरेलू पर्यटकों की बढ़ती संख्या पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, चेन्नई, राजस्थान, ओडिशा , महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटक बोधगया पहुंच रहे हैं। इससे यहां के छोटे कारोबारियों की आर्थिक गतिविधियां थोड़ी पटरी पर आने लगी है। विभिन्न राज्यों से रोजाना करीब 15 से अधिक टूरिस्ट बसें बोधगया पहुंच रही है। प्रत्येक बस में लगभग 40 से 45 पर्यटक होते हैं, जो महाबोधि मंदिर सहित विभिन्न बौद्ध मठों और धार्मिक स्थलों का दर्शन...