नई दिल्ली, फरवरी 26 -- गोवा हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी समुद्र तटों, लाइफस्टाइल और संस्कृति से आकर्षित करता है, लेकिन यात्रा की लागत मौसम के हिसाब से काफी बदलती है। आमतौर पर गोवा के दो बड़े सीजन होते हैं- पीक सीजन (दिसंबर से फरवरी) और ऑफ-सीजन (मार्च से अक्टूबर तक) होता है। गोवा घूमने का प्लान हर कोई कभी न कभी बनाता है लेकिन बजट आड़े आ जाता है। पीक सीजन में गोवा घूमने का मतलब है लाखों का खर्चा और इतने में आप विदेश यात्रा भी कर सकते हो। अगर आप गोवा घूमना चाहते हैं, तो ऑफ सीजन का टाइम चुनें। इस समय आप कम बजट में गोवा का मजा ले सकते हैं। चलिए आपको पूरी डिटेल्स विस्तार से बताते हैं।ऑफ-सीजन क्यों होता है सस्ता? ऑफ-सीजन, खासकर समर (अप्रैल-मई) और मॉनसून (जून-सितंबर) में पर्यटक संख्या कम हो जाती है। गर्मी और बारिश के कारण सर्दियों जैसी भीड़ नहीं...