बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। ऑफ सीजन में यूरिया की अधिक बिक्री को लेकर कृषि विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निर्धारित सीमा से अधिक यूरिया बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से 10 बोरा से अधिक यूरिया की बिक्री करने वाले दुकानों को चिन्हित कर उनकी जांच की जाएगी। इसको लेकर जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। जो विभिन्न खाद दुकानों पर पहुंचकर उपलब्ध स्टॉक और बिक्री रजिस्टर का सत्यापन करेगी। टीम यह भी जांचेगी कि कहीं कालाबाजारी या नियमों के विरुद्ध यूरिया का भंडारण तो नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर खिलाफ होगी कार्रवाई प्रखंड बगहा दो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि ऑफ सीजन में अधिक यूरिया की बिक्री कई तरह की अनियमितताओं की ओर संकेत...