पलामू, फरवरी 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को अंगीभूत और स्थायी संबंद्धता प्राप्त कॉलेज के प्राचार्य और स्थायी संबंद्धता प्राप्त कॉलेज के सेक्रेटी के साथ बैठक कर ऑफ लाइन मोड में नामांकन लिए जाने के कार्य की समीक्षा की गई। स्थायी संबद्धता प्राप्त तीन कॉलेज हुसैनाबाद के एके सिंह डिग्री कॉलेज तथा गढ़वा के महिला डिग्री कॉलेज और एसपीडी कॉलेज ने स्नातक सत्र 2025-29 में बहुत सारे विद्यार्थियों का दाखिला चांसलर पोर्टल के माध्यम से नहीं लेकर ऑफ लाइन मोड में नामांकन लिए जाने की है। ऐसी स्थिति में परीक्षा फार्म भरने में विद्यार्थियों की परेशानी हो रही है। आगामी मार्च माह में स्नातक सत्र 2025-29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी प्रस्तावित है। कॉलेज के प्राचार्यो ने इस संबंध में क...