ऑफ फील्ड विवादों से पंजाब किंग्स की टीम को हुआ नुकसान? कोच ब्रैड हैडिन ने 5वीं हार के बाद ये कहा
नई दिल्ली, मई 15 -- पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद उन सभी रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ऑफ फील्ड चल रहे विवादों के कारण पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। पंजाब किंग्स को गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। पंजाब की जारी सीजन में ये लगातार 5वीं हार है। इससे पहले टीम ने लगातार 6 मुकाबले जीते भी थे लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम हाल में ऑफ फील्ड काफी चर्चा में रही है। युजवेंद्र चहल का फ्लाइट में वेप का इस्तेमाल करने का वीडियो सामने आया था, इसके बाद प्रभसिमरन सिंह की फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा हुई। ब्रैड हैडिन ने कहा, ''ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा है। मैं सोशल मीडिया के बारे में ज्यादा नहीं जानत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.