नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- अगर आप ऑफिस, बिजनेस मीटिंग या किसी खास मौके पर जाते हैं, तो आपका फॉर्मल लुक भी काफी मायने रखता है। पुरुषों के लिए फॉर्मल आउटफिट न सिर्फ उन्हें प्रोफेशनल लुक देता है, बल्कि उनके व्यक्तित्व को भी निखारता है। ऐसे में सिर्फ अच्छी शर्ट, पैंट या सूट पहनना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसके साथ सही जूते, टाई और घड़ी का चुनाव करना भी जरूरी है। ये छोटी-छोटी चीजें आपके पूरे लुक को और भी खास बना देती हैं। अक्सर पुरुष फॉर्मल कपड़ों के साथ घड़ी चुनते समय कन्फ्यूज रहते हैं कि कौन-सा डिजाइन उनके लुक पर अच्छा लगेगा। दरअसल, फॉर्मल वियर के साथ ऐसी घड़ी पहननी चाहिए, जो ज्यादा हैवी न हो और देखने में सिंपल होने के साथ क्लासी भी लगे। एक अच्छी घड़ी न सिर्फ समय बताती है, बल्कि आपके स्टाइल और पर्सनैलिटी को भी बेहतर तरीके से पेश करती है। अगर आप ...