सुल्तानपुर, अप्रैल 9 -- करौंदीकला। क्षेत्र के वैभव सिंह का बुधवार को घोषित एसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम में चयन सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज वित्त मंत्रालय में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट पद पर हुआ है। वैभव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने राम चरन सिंह इंटर कॉलेज, रवनिया से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। आगे की पढ़ाई में उन्होंने केएनआई पीएसएस, सुलतानपुर से बीएससी तथा श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान से एमएससी की डिग्री हासिल की। साथ ही उन्होंने श्रीराजपति सिंह स्मारक शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय से बीएड भी किया। वैभव सिंह, दसगरपारा के पूर्व प्रधान अखिलेश सिंह के सुपुत्र हैं। उनकी माता साधना सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय रवनिया पूरब, सुल्तानपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हैं।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.