पटना, अप्रैल 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार ऐक्शन में नजर आ रही है। ऑफिस देरी से आने और समय से पहले घर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सरकार से सख्त हिदायत मिली है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के हवाले से राज्य सरकार के सभी विभागों और जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। इसमें कहा गया है कि कर्मचारियों एवं अधिकारियों के समय पर कार्यालय आने, ऑफिस टाइम में पूरे मनोयोग से सरकारी दायित्वों का निर्वहन करने और ड्यूटी का समय पूरा होने के बाद ही दफ्तर छोड़ने के प्रावधान का दृढ़ता से पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी कर्मियों के ढंग से ड्यूटी करने को लेकर समय-समय पर नियमावली एवं निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद कई मामले सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.