बरेली, मार्च 16 -- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के साईं धाम कॉलोनी निवासी एक व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों को उनके ऑफिस से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एमसीएक्स सट्टे और कर्ज के दबाव का जिक्र करते हुए गंगा में कूदकर खुदकुशी की बात कही गई है। प्रेमनगर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। साईं धाम कॉलोनी निवासी मेंथा व्यापारी गौतम कुमार सैनी 13 मार्च को दोपहर करीब दो बजे से लापता हैं। सूचना पर नोएडा में कार्यरत उनके बेटे प्रणव कुमार सैनी बरेली पहुंचे। उन्होंने इंदिरानगर स्थित पिता का ऑफिस वहां काम करने वाले कर्मचारी जितेंद्र से खुलवाया तो अंदर मेज पर पिता का सुसाइड नोट मिला। उन्होंने प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी। सुसाइड नोट में गौतम कुमार ने लिखा है कि व्यापार में भारी नुकसान और एमसीएक्स में मेंथा सट्टे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.