धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उम्दा प्रदर्शन करने वाली महिला रेलकर्मियों को बुधवार को रेलवे ऑडिटोरियम में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ईसीआर महिला कल्याण संगठन धनबाद डिवीजन के कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष में रिटायर 29 महिला रेलकर्मियों के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 अन्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इससे पहले संगठन की अध्यक्ष प्रिया मिश्र और उपाध्यक्ष कविता सहित संगठन की अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्ष ने महिला सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिला कल्याण संगठन की भूमिका के संबंध में जानकारी दी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा कार्यस्थल पर सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.