नई दिल्ली, जनवरी 19 -- कर्नाटक के एक डीजीपी लेवल के अधिकारी का महिला के साथ इंटिमेट होते हुए वीडियो सामने आने के बाद बवाल हो गया है। आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव पर आरोप है कि वह अपने कार्यालय में ही महिला के साथ गुलछर्रे उड़ा रहे थे। हालांकि राव ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि यह वीडियो डॉक्टर्ड है। उन्होंने कहा कि लोग फर्जी वीडियो के दम पर उन्हें निशाना बना रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि वह अपने कार्यालय की कुर्सी पर बैठे-बैठ एक महिला को किस करते हैं और हग करते हैं। सूत्रों का कहना है कि ऐसा लगता है कि वीडियो बहुत ही गुप्त तरीके से रिकॉर्ड किया गया है। वहां जिस महिला को वह किस कर रहे थे, वह अकसर किसी ना किसी काम से डीजीपी कार्यालय में आती थी। राव पर किसी महिला के साथ जोर-जबरदस्ती करने का कोई आरोप नहीं है...