नई दिल्ली, अगस्त 26 -- रोजाना ऑफिस जाने वाले अक्सर एक चीज से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं और वह है कि वह रोजाना क्या पहनें। हर कोई अपने ऑफिशियल लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश महिला और पुरुष दोनों ही करते हैं। दरअसल आपको समझना होगा की ऑफिस स्टाइलिंग का मतलब सिर्फ अच्छे कपड़े पहनना नहीं है, बल्कि ऐसा प्रोफेशनल, पोलिश्ड और कम्फर्टेबल लुक बनाना है जो आपकी पर्सनैलिटी के मुताबिक हो। ऑफिस में काम करने वाले लोगों को ये तो पता होता है कि उन्हें क्या पहनना है, लेकिन अक्सर कलर कॉम्बिनेशन सही ना होने की वजह से लुक उतना अट्रैक्टिव नहीं हो पाता है जैसा वह चाहते हैं। ऐसे में यहां हम कुछ ऐसे कलर कॉम्बिनेशन बता रहे हैं जिन्हें पहनने के बाद आपका लुक क्लासी दिखने लगेगा।पहला कॉम्बिनेशन ज्यादातर लोग ब्लैक के साथ ब्राउन रंग को पहनते हैं। ये दिखने में अ...