नई दिल्ली, जून 16 -- Norway Work Culture: क्या आपने कभी सुना है कि किसी व्यक्ति को ऑफिस में जरूरत से ज्यादा मेहनत करने, वीकेंड पर काम करने या ऑफिस के लिए अपनी छुट्टियां कैंसिल करने पर बॉस से डांट खानी पड़ी हो? भारत के 'हसल कल्चर' दिन-रात भागदौड़ वाली कॉर्पोरेट लाइफ में जहां देर रात तक काम करने वालों को बेहद मेहनती माना जाता है, वहीं दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शुमार नॉर्वे से एक बिल्कुल उलट और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर भारतीय मूल के प्रोफेशनल्स विनोद द्वारा साझा किए गए वहां के वर्क कल्चर के अनुभवों ने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।सोचा था तारीफ होगी, लेकिन मिल गई बॉस की डांट! लगभग 15 साल पहले भारत से नॉर्वे शिफ्ट हुए विनोद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपने शुरुआती दिनों का एक बेहद दिलचस्प वाकया साझा किया...