गोरखपुर, फरवरी 19 -- गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के दाउदपुर स्थित एक डिलीवरी ऑफिस में घुसकर कर्मचारी से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। देवरिया जिले के भाटपार रानी थाना क्षेत्र के ग्राम बहियारी बघेल निवासी श्रवण यादव ने थानाध्यक्ष कैंट को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार 13 फरवरी 2026 की शाम ऑफिस में कार्यरत अभिषेक चौरसिया पेंडिंग भुगतान को लेकर विवाद करने लगा। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए बाहर चला गया और थोड़ी देर बाद आठ युवकों के साथ दोबारा ऑफिस में घुस आया। आरोप है कि सभी ने मिलकर श्रवण यादव की पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने करन सोनकर, मनीष निषाद, नीरज सोनकर, अभिषेक चौरसिया, समीर व मंदीप यादव सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.