नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- ऑफिस जाने की जल्दी में ब्रेकफास्ट छोड़ देते हैं। और, पहुंचने के बाद कैंटीन से वहीं चाय-समोसा या बाहर का अनहेल्दी खाते हैं। हर दिन का यहीं रूटीन धीरे-धीरे बीमार ना बना दें इसलिए हेल्दी ब्रेकफास्ट टिफिन आइडिया को नोट कर लें। जो ना केवल प्रोटीन रिच होंगे बल्कि आपके पेट को दोपहर तक भरा रखने में भी मदद करेंगे। सबसे खास बात कि एक डिब्बे में आराम से आप इसे पैक भी कर लेंगे। तो चलिए बताएं कौन से हैं वो ब्रेकफास्ट आइडिया।बेसन टोस्ट ब्रेड को टोस्टर में सेंककर खाते हैं। तो जल्दी बाजी में बस इसे प्रोटीन रिच बनाकर रेडी करें। बेसन का गाढ़ा घोल बनाएं जिसमे हल्दी, नमक, लाल मिर्च, थोड़े से प्याज, हरी धनिया और अजवाइन डाल दें। एक चुटकी से कम हींग भी डाल सकते हैं। अब इस घोल में ब्रेड को डालें और बस तवे पर सेंक लें। अगर सैंडविच मेकर हैं...