ऑफिस की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी
काशीपुर, जून 25 -- काशीपुर। अज्ञात चोर ऑफिस की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला काजीबाग निवासी दीपक कुमार पुत्र स्व.छोटेलाल ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि वह ग्राम गिरधई अलीगंज रोड स्थित वीर भूमि ग्रीन्स में कार्य करता है। बीते 22 जून को भी उसने रोज की तरह अपनी बाइक को ऑफिस की पार्किंग में खड़ी की थी। इस दौरान अज्ञात चोर पार्किंग से उसकी बाइक चोरी कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- ऑफिस की पार्किंग में खड़ी बाइक चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.