गिरडीह, मार्च 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बनियाडीह स्थित ऑफिसर्स क्लब परिसर में गुरूवार शाम 4 बजे के करीब आग लग गई। क्लब परिसर के पिछले हिस्से में आग लगने की घटना हुई। जहां आग लगी वहां कई पेड़-पौधे और काफी मात्रा में झाड़ियां है। आग लगने के बाद सूखी झाड़ियों में तेजी से आग फैल गई। क्लब परिसर से सटे कई आवास व दुकानें हैं। आग की लपटें देख कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद सूचना पर परियोजना पदाधिकारी जीएस मीणा, सेफ्टी ऑफिसर राजीव पटेल, सब स्टेशन के फोरमैन इंचार्ज दिलीप पासवान सहित कई लोग क्लब में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इधर, झामुमो नेता विभूति भूषण ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि कई पेड़-पौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.