बोकारो, मार्च 10 -- बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन-रिटायर्ड की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सिटी सेंटर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष वैश्विक थीम गिव टू गेन के अनुरूप कार्यक्रम का फोकस महिला सशक्तिकरण, समानता और समाज में महिलाओं के नेतृत्व पर रहा l कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अनूप कुमार चौबे ने की। उन्होंने गर्व से बताया कि आफिसर्स एसोसिएशन और ट्रु गांधीयन दोनों ही संगठनों की महिलायें संगठन में बड़ी जवाबदेही सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। कहा कि नारी सम्मान और उनकी भागीदारी समाज के उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन स्निग्धा बोस ने किया। उपाध्यक्ष संध्या मिश्रा व कोषाध्यक्ष अनिता ने महिला उत्थान पर चर्चा करते हुए महिलाओं से संबंधित झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सलाहकार शैलेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.