प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी-2026) के लिए कुल 29,008 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। मजे की बात है कि ऑफलाइन से अधिक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। 13,664 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन जबकि 15,344 ने ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन किया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 15 जून से 18 जून तक दो पालियों सुबह दस से 12:10 बजे तथा दोपहर 2:30 से 4:40 बजे तक आयोजित की जाएंगी。 यह भी पढ़ें- जेपीयू पीजी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा 25 जून से शुरू होगीपरीक्षा की तारीखें 15 जून को एमसीए, एमएससी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज, एमएससी मैटेरि...