देवघर, अप्रैल 9 -- मघुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर शहर के डालमियां कुप के पास गुप्ता ऑप्टिकल में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर नकदी समेत ऑप्टिकल का सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने दुकान की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 22 हजार रुपए नकदी के साथ-साथ एक लाख रुपए से अधिक मूल्य के चश्मे, घड़ी और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। रोज की तरह सुबह जब दुकान मालिक महेश प्रसाद गुप्ता ने शटर खोला तो देखा दिवार कटा हुआ है और सारा सामान गायब है। दुकान के मालिक महेश ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही मधुपुर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। ताकि चोरों की पहचान की जा सके। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.