हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। महिला सुरक्षा और गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन स्माइल' अभियान के तहत हरदोई पुलिस को मार्च 2026 में उल्लेखनीय सफलता मिली है। पूरे माह के दौरान कुल 118 गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 'ऑपरेशन स्माइल' का मुख्य उद्देश्य गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिवारों को राहत पहुंचाना है। अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और आगे भी इसे लगातार जारी रखा जाएगा। इस सफलता से जहां परिजनों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...