प्रयागराज, जून 17 -- रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से संचालित ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत प्रयागराज मंडल में जनवरी से 15 जून 2026 तक 315 बच्चों को सुरक्षित बचाकर उनके परिजनों अथवा संबंधित संस्थाओं को सौंपा गया। ये बच्चे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में भटके, लापता या असुरक्षित अवस्था में पाए गए थे। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आज़ाद के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 197 लड़के और 118 लड़कियों को सुरक्षित संरक्षण दिया गया। स्टेशनवार आंकड़ों में मिर्जापुर सबसे आगे रहा, जहां 114 बच्चों को बचाया गया। इसके बाद कानपुर सेंट्रल से 51, प्रयागराज जंक्शन से 45, अलीगढ़ से 19 और टूंडला से 18 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...