ऑपरेशन स्माइल में 187 गुमशुदा व अपहृत बरामद
हरदोई, जून 1 -- हरदोई। हरदोई पुलिस ने 'ऑपरेशन स्माइल' अभियान के तहत मई माह में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 187 गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान गुमशुदा बच्चों, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों की तलाश कर उन्हें सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लौटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.