ऑपरेशन से पहले मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा
कानपुर, मई 22 -- कानपुर, संवाददाता। आर्यनगर स्थित एक नामी हॉस्पिटल में ऑपरेशन से पहले मरीज की मौत पर परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वसन देते हुए परिजनों को शांत कराया, फिर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। कानपुर देहात के रूरा के बंशीनिवादा ग्राम बनीपारा निवासी 40 वर्षीय विनीत कुमार ईंट भठ्ठे में मुनीम थे। परिवार में पत्नी सीमा और तीन बच्चे सोनाली, बंटी और कृष्णा हैं। परिजनों ने बताया कि आंत की गंभीर समस्या के चलते उन्हें चार दिन पहले आर्य नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार देर रात आपरेशन होना था। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन के कहने पर उन्होंने देर शाम ही आपरेशन के लिए मांगी गई पूरी फीस काउंटर पर जमा करा दी लेकिन रुपये जमा होने के कुछ ही देर बाद डाक्टर ने उन्हें विनीत कुमार की मौत की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.