प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 12 -- निमंत्रण कार्ड देने के बहाने युवक को घर से बाहर बुलाकर गोली मारने की घटना में छह लोगों को नामजद करते हुए आठ के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों की तलाश में रातभर जौनपुर व अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी करती रही। उधर, प्रयागराज में भर्ती घायल के पेट में फंसी गोली शुक्रवार को ऑपरेशन के बाद निकाल ली गई। जौनपुर की सीमा पर स्थित आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरेधनी निवासी रिटायर रेलवेकर्मी ब्रह्मदेव उपाध्याय के 35 वर्षीय पुत्र विजय उपाध्याय उर्फ सोनू को गुरुवार अपरान्ह बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने सोनू को निमंत्रण कार्ड देने की बात कहकर घर के बाहर बुलाया। सोनू के घर से बाहर निकलते ही तीनों युवक उस पर गोली चलाने लगे। पैर, पेट और कमर के ऊपर तीन गोली लगने से वह घायल हो गया। सीएचसी अमरगढ़ के डॉक्टरों ने प्रया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.