ऑपरेशन से जन्मे 90% बच्चों को तुरंत नहीं मिलता मां का दूध, इस सर्वे में हुआ खुलासा
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- कानपुर, आशीष दीक्षित जन्म के बाद वह पहला पल हर मां को हमेशा याद रहता है, जब बच्चे को गोद में लेकर पहली बार स्तनपान कराया जाता है। लेकिन ऑपरेशन से प्रसव के मामले में यही पहला हक कई बच्चों को समय पर नहीं मिल पा रहा। दर्द, टांकों पर असर और कमजोरी के डर से परिवार स्तनपान टाल देते हैं। नतीजा यह कि ऑपरेशन से जन्मे 90 फीसदी शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद मां का दूध नहीं मिल रहा। बाल रोग अकादमी के सर्वे में यह तस्वीर सामने आई है। कई बच्चों को पहला दूध जन्म के दो-तीन दिन बाद मिल रहा है, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार सामान्य स्थिति में ऑपरेशन के बाद भी स्तनपान कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। एक से सात अगस्त तक चले विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान 550 महिलाओं पर हुए सर्वे में कई भ्रम सामने आए। सामने आया कि 70 फीसदी महिलाएं सर्दी, खांसी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.