नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर को किसी चीज की कमी से नहीं, बल्कि भारत की मर्जी और शर्तों से रोका गया था। साथ ही उन्होंने कहा है कि भारतीय सेना जरूरत पड़ने पर कितनी भी लंबी जंग लड़ने के लिए तैयार थी। बीते साल अप्रैल में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर का आगाज किया था, जिसके तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकाने तबाह कर दिए गए थे। रक्षा मंत्री सिंह ने गुरुवार को कहा, 'मैं यहां फिर से स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमने वह ऑपरेशन इसलिए बंद नहीं किया कि हमारी क्षमता कम हो गई थी। हमने उसे अपनी मर्जी से अपनी शर्तों पर रोका। अगर जरूरत पड़ती, तो हम लंबी लड़ाई के लिए भी पूरी तरह से तैयार थे। हमारी सर्ज कैपेसिटी यानी अचानक जरूरत के समय, क्षमता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.