नई दिल्ली, जनवरी 7 -- पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के अंदर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, तब पाकिस्तान पूरी तरह से डर गया था। आलम यह था कि पाकिस्तान ने डर के मारे अमेरिका से 60 बार जंग रुकवाने की गुहार लगाई थी। पाकिस्तान ने इसके लिए धुआंधार तौर पर लॉबिंग भी की थी और करीब आधा अरब रुपये यानी 45 करोड़ रुपये खर्च किए थे। अमेरिकी सरकार द्वारा कई दस्तावेजों को सार्वजनिक करने के बाद ये खुलासा हुआ है। अमेरिकी फॉरेन एजेंट्स रजिस्ट्रेशन एक्ट (FARA) के तहत हुए नए खुलासों से पता चलता है कि इस्लामाबाद को चिंता थी कि ऑपरेशन सिंदूर को सिर्फ "रोका गया" है और पाकिस्तानी इलाके पर हमले फिर से शुरू हो सकते हैं। अमेरिकी दस्तावेजों में कहा गया है कि पाकिस्तान अमेरिकी प्रशासन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.