नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- थिएटर कमांड पर वायुसेना का रुख भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा, वायुसेना थिएटर कमांड को लड़ाकू विमानों और अन्य संसाधनों को स्थायी रूप से अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में बांटने की कवायद के रूप में नहीं देख रही। वायुसेना का जोर ऐसी व्यवस्था पर है, जो देश की सुरक्षा जरूरतों के अनुसार हो न की दूसरे देशों के मॉडल की नकल पर। रविवार को एक साक्षात्कार में उन्होंने ये बात कही। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिमी मोर्चे पर 1200 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में और 200 किलोमीटर भीतर तक भारतीय वायुसेना के सटीक हमलों ने यह साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य उसकी पहुंच से बाहर नहीं है। वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जारी संघर्षों का हवाला देते हुए कहा कि हवाई शक्ति सैन्य ...