नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Rafale jet: ऑपरेशन सिंदूर को लगभग एक साल पूरा होने को है। लेकिन अभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस संघर्ष को लेकर चर्चा बनी हुई है। पाकिस्तान की तरफ से राफेल गिराए जाने के दावों को भारत खारिज करता आया है, इसी क्रम में अब पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट ने भी भारतीय वायुसेना की तारीफ करते हुए पाकिस्तानी दावों की पोल खोल दी है। पूर्व एफ-15ई कॉम्बैट फाइटर रेयान बोडेनहाइमर ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने डिकॉय तकनीक (भ्रम पैदा करने वाली) का इतने बेहतरीन तरीके से प्रयोग किया कि पाकिस्तान अभी तक इस भुलावे में हैं कि उसने फाइटर जेट गिराए हैं। एएनआई से बात करते हुए पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट रेयान बोडेनहाइमर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान की गई अपनी रिसर्च के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के दौरान भारतीय वायु सेना एडवांस ...