नई दिल्ली, मई 30 -- India finalizes BrahMos missile deal with Vietnam: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के तमाम ठिकानों को बेदम करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल अब चीन की टेंशन बढ़ाने वाली है। दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ उलझे वियतनाम के साथ भारत ने ब्रह्मोस की डील फाइनल कर ली है। हालांकि, इस डील को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन भारत के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ सैन्य अधिकारी सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "वियतनाम क साथ, मुझे लगता है कि डील हो चुकी है। साइन हो चुके हैं। अभी इसे सार्वजनिक तौर पर घोषित नहीं किया गया है, लेकिन डील हो चुकी है।" इतना ही नहीं सिंह ने बताया कि क...