बाकू, अप्रैल 4 -- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मुस्लिम देश अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। अब यही देश भारत के साथ रिश्तों की 'नई शुरुआत' कर रहा है। भारत और अजरबैजान ने शुक्रवार को बाकू में उच्च स्तरीय कूटनीतिक वार्ता के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को फिर से रीसेट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज अजरबैजान गए थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ 'विदेश कार्यालय परामर्श' के छठे दौर के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। पिछले कई वर्षों में दोनों देशों के बीच यह इस तरह की पहली व्यापक वार्ता है। यह दौरा राजनीतिक विश्वास को बहाल करने और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने के प्रयासों के बीच हुआ है।ऑपरेशन सिंदूर क्या था और अजरबैजान ने क्या किया? अप्रैल 2025 में केंद्र श...