ढाका, जून 24 -- बांग्लादेश अपनी वायुसेना को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी कदम उठाते हुए चीन से 24 अत्याधुनिक J-10CE लड़ाकू विमान खरीदने जा रहा है। ये वही चीनी जेट हैं जिनका पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना के Su-30MKI, जगुआर और राफेल विमानों के खिलाफ सक्रिय रूप से इस्तेमाल किया था। इस सौदे को बांग्लादेश के 'फोर्सेस गोल 2030' रक्षा आधुनिकीकरण कार्यक्रम का सबसे बड़ा हिस्सा माना जा रहा है, जो न केवल ढाका की हवाई क्षमता को कई गुना बढ़ाएगा बल्कि भारत के पूर्वी पड़ोस में चीन के रणनीतिक प्रभाव को भी मजबूत करेगा। ढाका स्थित प्रमुख समाचार पोर्टल 'डेली वादा' ने सूत्रों के हवाले से खुलासा किया है कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान की हालिया चीन यात्रा के दौरान इस सौदे पर गहन चर्चा हुई। बांग्लादेश सरकार के उच्चाधिकारियों ने ...