वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। ऑपरेशन सिंदूर पहली वर्षगांठ पर गुरुवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन किया गया। 'नमामि गंगे' के स्वयंसेवकों ने गंगा आरती में जवानों के लिए असीम ऊर्जा और शक्ति की कामना की। ललिता घाट स्थित गंगाद्वार पर लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम् और जय हिंद की सेना का उद्घोष किया। इससे वातावरण जोश और उमंग से भर गया। तिरंगे और भारत माता की तस्वीर के साथ नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भारतीय सेना का अभिनंदन किया। श्रीकाशी विश्वनाथ भगवान, मां गंगा और भगवान सूर्य की आरती उतारकर सैन्य जवानों की बेहतरी की कामना की। यह भी पढ़ें- देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में गुरुवार का दिन भारतीय सेनाओं के शौर्य को समर्पित रहा। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के मौके सुबह से शाम तक नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.