प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा,संवाददाता। एसबीबी चिल्ड्रेन स्कूल गांधी नगर में रविवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम वाचस्पति सिंह, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी व प्रबंधक डीके राही ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों की ऑपरेशन सिंदूर की मर्माहत प्रस्तुति ने अविभावकों की आंखों में आंसू ला दिए। मोबाइल बुरी बला है, शराबी पिता, रानी लक्ष्मीबाई, राष्ट्रीय एकता पर प्रहसन प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। बच्चों को एसडीएम वाचस्पति सिंह ने पुरस्कृत किया। शिव कुमार तिवारी ने विचार रखे। प्रबंधक डीके राही ने अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय भान, संचालन प्रियंका विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर शिव कुमार तिवारी, शशि द्विवेदी, सोन...